मध्य प्रदेश

मंडी गेट के सामने हुआ भीषण एक्सिडेंट , 3 लोग गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर : राहुल सक्सेना आरोन।
आरोन ।
नई मंडी के सामने कमला बस व एक कार की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बता दें कि जिस टाइम एक्सीडेंट हुआ । उस टाइम जोरदार बारिश हो रही थी
और घायलों को बचाने के लिए कोई नहीं आ रहा था इसी बीच नगर के मिथुन शर्मा पत्रकार , जय रावत , शिवम रघुवंशी , दिलीप कुशवाह , दीपक ग्वाल द्वारा कार में फंस रहे घायलों को इन सभी युवाओ द्वारा बरसते पानी में बड़ी मशक्कत के बाद निकाल कर तुरंत 108 की मदद से आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गुना रेफर कर दिया एक का उपचार आरोन हॉस्पिटल में चल रहा है बता दें कि कार में दो युवक व युवती बैठे हुए थे।
बेसहारा लोगों के सहारा बनते और जिले में अपनी अलग पहचान बनाते जा रहे हैं मिथुन शर्मा और उनकी पूरी टीम जहां लोग सहायता करने आगे नहीं आए वहीं मिथुन शर्मा और उनकी टीम ने इस तरह सहायता कर मानवता की नई मिसाल कायम की जिसकी नगर में सभी सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button