मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन के दिन, जल सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान

बोर की मोटर जलने से 15 दिन से ट्यूबवेल भी बंद
ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज, में श्याम नगर मोहल्ले के लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। यह खबर दुखद है, खासकर एक ऐसे त्यौहार के दिन जब भाई-बहन का प्रेम मनाया जाता है तब श्यामनगर में पानी की भारी किल्लत है, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पानी की टंकी से 2 दिन में एक दिन जल सप्लाई किया जाता है वह भी 15 से 20 मिनट हनुमान जी के मंदिर पर लगा ट्यूबवेल की मोटर हर 15-20 दिन में खराब होती है और 15 दिन बाद बदली जाती है तब कहीं जाकर लोगों के लिए दो केन पीने का पानी मिल पाता है वोर से पाइप निकले डले हुए हैं मोटर खराब है त्योहार पर लोग जल के लिए परेशान हो रहे हैं।
श्यामनगर में, विशेष रूप से, पानी की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है. रक्षाबंधन के दिन भी, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, जो एक चिंताजनक स्थिति है।
पानी की कमी का सीधा असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। पीने, नहाने, और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. ।
पार्षद से लेकर नगर पालिका तक मोहल्ले के लोग गुहार लगा चुके हैं लेकिन जल सप्लाई करने वाला व्यक्ति सीधे तौर पर लोगों को धमकी देता है कि कलेक्टर से कह दो मेरा कुछ नहीं होगा हम ऐसे ही जल सप्लाई करेंगे ना तो पार्षद इस ओर ध्यान दे रहे हैं और ना ही नगर पालिका अध्यक्ष, बारिश के मौसम में लोगों को एक दिन छोड़कर पानी देना नगर पालिका की व्यवस्थाओं की विफलता को बताता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर घरों में मेहमान आए हुए हैं, लेकिन पानी न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड के लोगों ने जल सप्लाई करने वाले कर्मचारी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

Related Articles

Back to top button