मध्य प्रदेश

शहर के हैंडपंपों की फूली सांसें, कहीं हैंडपंप पानी की बजाय हवा उगल रहे तो कहीं हांफने लगे

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
रायसेन शहर में बैशाख माह की भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं जलसंकट से परेशान शहरवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद दुबे और प्रभारी नपा सीएमओ धीरज शर्मा से जलसंकट दूर करने के लिए टैंकरों से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में पानी सप्लाई कराए जाने की मांग की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नपा सीमा क्षेत्र मालीपुरा वार्ड 2, 3 और 5, 6 और शिकारीपुरा वार्ड 18 संजय नगर वार्ड 18 रायसेन सहित तजपुरा झुग्गी बस्ती वार्ड 13 गोपालपुर झुग्गी बस्ती क्षेत्र वार्ड 4 रायसेन अयोध्या बस्ती वार्ड 11 क्षेत्र में सैकड़ों हैंडपंप बिगड़े हुए पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों के कल पुर्जे घिस गए हैं तो कहीं राइजिंग पाइपों के अभाव में लंबे समय से पानी की बजाय हवा उगल रहे हैं। पेयजल संकट की वजह आमजन बुरी तरह से हैरान परेशान हैं।महेश यादव, भोला यादव, संजीव मनोज शर्मा, ज्योति सेन, विधा बाई निवासी फ़ौजदारपुरा ने बताया गर्मी के मौसम में आमजन पेयजल संकट से परेशान हैं। जलसंकट प्रभावित इन झुग्गी बस्ती में नपा रायसेन से टैंकर द्वारा जल सप्लाई कराने की मांग की है।
नलों में हो रहा कम प्रेशर ….
नगर के वार्ड 3 फ़ौजदारपुरा मढईपुरा, मालीपुरा वार्ड 2, तिपट्टाबाजार शिकारीपुरा संजय नगर में नपा कर्मचारी नलों का बाल्व कम प्रेशर से खोलते हैं।जिससे घरों के नलों में कम प्रेशर से पानी सप्लाई होता है।मीना यादव, सपना देवी, ज्योति सेन, उषा यादव, कुलसुम बी का कहना है नपा के कर्मचारी कम प्रेशर से नलों में प्रेशर से जल सप्लाई किया जा रहा है।जिससे जलसंकट के हालात खड़े हुए हैं।
इस संबंध में पीके साहू इंजीनियर नपा रायसेन का कहना है कि हमें रायसेन शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्रों में नलों में कम दवाव से पानी सप्लाई होने की शिकायतें मिली है। इस समस्या को हम जल्द सुलझाकर जलसंकट की समस्या को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

Back to top button