मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर जबलपुर में चौरसिया महा सम्मेलन का प्रचार तेज, महिला मंडल ने कंचनपुर में बांटे आमंत्रण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जबलपुर में आयोजित होने यज्ञ जा रहे चौरसिया महा सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में महिला मंडल द्वारा आज मंगलवार को कंचनपुर क्षेत्र में चौरसिया सामाज के घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। महिला मंडल की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के महत्व और उद्देश्य की जानकारी भी दी।
महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला मंडल की भूमिका सराहनीय मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button