क्राइममध्य प्रदेश

भूमाफिया द्वारा किए गए 2 हेक्टेयर वन भूमि से अवैध कब्जा फिर हटाया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । वन भूमि को भूमाफिया से मुक्त कराने का अभियान वन विभाग द्वारा लगातार जारी है। जिसके तहत सोमवार को डीएफओ विजय कुमार के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर सुशील पटेल, वनरक्षक संदीप दुबे, सद्दाम खान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रताप ग्रेवाल, शरद शर्मा, विकास साहू एवं वन हेल्पर गोवर्धन, हरिराम सहित श्रमिकों की टीम के द्वारा सुल्तानगंज क्षेत्र के खजुरिया गुसाईं में कक्ष क्रमांक पीएफ 216 में 2 हेक्टेयर जिसका मूल्य 30 लाख रुपए आंका गया है, उक्त वन भूमि पर ग्राम मेहंदी निवासी गोविंद अहिरवार एवं दशरथ अहिरवार के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन के द्वारा सख्ती से हटाते हुए मुक्त कराकर चारों तरफ कंटूर ट्रेंच खुदवाकर उस पर बबूल एवं सूबबूल का बीजारोपण किया गया।
तहसील में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार पांचवी कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है ।
वनपरिक्षेत्राधिकारी अरविंद अहिरवार का कहना है कि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण की गई वनभूमि को चिन्हित किए जाने के पश्चात उन पर से सख्ती से अतिक्रमण हटाकर चारों तरफ जेसीबी से कंटूर ट्रेंच खुदवाकर बीजारोपण किया जा रहा है । यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button