मध्य प्रदेश

1 जून को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी

सिलवानी। मध्यप्रदेश मध्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सिलवानी के उपकेन्द्र में 1 जून को पावर ट्रांसफार्मर रिप्लेस होने के कारण बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
उक्ताश्य की जानकारी सहायक अभियंता भूरेलाल शक्या ने देते हुए बताया कि 1 जून शनिवार को विद्युत उपकेन्द्र सिलवानी में 5 एमव्हीए का पावर ट्रांसफार्मर रिप्लेस किया जावेगा, जिसके चलते उपकेंद्र अंतर्गत 1 जून शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Related Articles

Back to top button