क्राइम

शराब तस्कर पवन प्रजापति, 350 पाव देशी शराब के साथ पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। जिस पर अंकुश लगाने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को ग्राम बरोदा हड़ा के पवन प्रजापति के द्वारा गांव में अवैध शराब बेचने की खबर मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बरोदा हड़ा में पवन प्रजापति के घर पर दबिश देते हुए घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ में अपना नाम पवन प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरेादा हडा बताया तलाशी लेने पर कार्टूनो में 350 पाव देशी शराब जिसकी कीमत 25 हजार रूपये जप्त कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरूद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button