मध्य प्रदेश

खबर का असर : पत्रकार को चप्पल से पीटने वाली शिक्षिका निलंबित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के एक स्कूल की शिक्षिका द्वारा कवरेज करने पत्रकार को चप्पल से मारने की खबर को मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेकर उक्त शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह के आदेश क्रमांक /शिका./निलं./2025/8086, दमोह दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को एस.के.नेमा, जिला शिक्षा अधिकारी दमोह के हस्ताक्षर में उल्लेख किया है कि कार्यालय जनपद पंचायत केन्द्र जबेरा से प्राप्त जांच प्रतिवेदन क्र./जशिकें. /2025-26/1253 जबेरा दिनांक 10.10.2025 अनुसार दिनांक 09.10.2025 को समय सुबह 10.45 बजे पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह लोधी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला हिनौती आजम संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीमाला, विकासखंड जबेरा, जिला दमोह में उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं शिक्षिका सोना मराबी, प्राथमिक शिक्षक से सवाल किये इस पर गुस्सा होकर शिक्षिका सोना मराबी द्वारा पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह लोधी पर चप्पल से मारपीट कर दी, पत्रकार द्वारा घटना स्थल पर जो वीडियो बनाया गया उसकी पुष्टि जन शिक्षक डालचंद अहिरवाल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी के बयान लेकर की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह बात सिद्ध होती है कि सोना मराबी द्वारा पत्रकार को चप्पल से मारा जाना शिक्षकीय गरिमा के विपरीत होकर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
संबंधित का उक्त कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के विपरीत होकर शिक्षकीय गरिमा के विपरीत कार्य करना, अनुशासनहीनता बरतना, पदीय दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न करना, एवं स्वैच्छाचारिता का स्पष्ट द्योतक है।
अतः म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 में निहित प्रावधानों के तहत् सोना मराबी, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला हिनौती आजम संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीमाला, विकासखंड जबेरा, जिला दमोह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड जबेरा, जिला दमोह नियत किया जाता है तथा शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
घटना की पूर्व में प्रकाशित खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए
एक पत्रकार के साथ स्कूली महिला शिक्षिका द्वारा चप्पल से मारपीट

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button