मध्य प्रदेश

दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग बुरी तरह घायल, जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुआ मौसीपुरा के पास हुए सड़क हादसे में आमने- सामने बाइक टकरा जाने पर दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिनमें दोनों की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान द्वारा जबलपुर रेफर किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पिता विजय मेहरा उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मौसीपुरा नोहटा से घर जाते समय और मौसीपुरा ओर से नोहटा रहे कीरत सिंह पिता गुलाब सिंह त्रिरमुंडा की बाइक आमने-सामने टकरा जाने पर दोनों की हालत गंभीर होने पर समय पर 108 उपलब्ध न होने पर सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय व ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान के निर्देशन में रेड क्रॉस वाहन एम्बुलेंस वाहन चालक दीपक के माध्यम से जबलपुर रेफर किया है।

Related Articles

Back to top button