धार्मिक

भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा रविवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उमरियापान में भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा वैश्य समाज के संयोजन में ब्यौहार मोहल्ला स्थित मंदिर से रविवार की शाम 3 बजे निकाली जाएगी । रथयात्रा का प्रमुख मार्गों में भ्रमण उपरांत बिरखा स्थित जगदीश स्वामी मंदिर में समापन होगा । जहां जगदीश स्वामी जी की विशेष पूजा अर्चना एवं महाआरती की जावेगी । उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा । आयोजन समिति के भागचंद असाटी, नरेश असाटी, गोविन्द असाटी, अशोक असाटी, बड़े बब्लू, राजेश कटारिया, पप्पू असाटी, प्रमोद असाटी, कमलेश असाटी, बड्डा गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, मनोज असाटी, मनीष असाटी, बसंत गुप्ता, रवि असाटी, अवधेश कटारिया, अखिलेश कटारिया, सुक्की गुप्ता आदि ने श्रृद्धालुओं से यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button