अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की डूबने से हुई मौत, एक युवक नर्मदा में तो दूसरे का घोघरा नदी में मिला शव
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। जिले की बरेली और उदयपुरा की अलग-अलग नदियों में दो युवकों के शव मिले हैं। पहली घटना बरेली से गगनबाडा रोड पर घोगरा नदी में एक युवक का शव नदी के। पानी में उतराता मिला है। मृतक की पहचान अरविंद अहिरवार निवासी सुल्तान जहांपुर खेड़ा के रुप में हुई है। बताया जाता है कि यह युवक नशे का आदी था। हमेशा अपनी मां और भाई से झगड़ा करता रहता था। इस कारण वह मां और भाई अलग रहते थे। घटना के तत्काल बाद ही मृतक की पहचान गांव वालों ने कर पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरे युवक का शव उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में मिला है। इस युवक की उम्र 35 साल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नदी से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है। दोनों की मौत के कारण अभी अज्ञात है।



