मध्य प्रदेश
मां छोले वाली के दरबार में शिक्षकों ने लगाई विभिन्न मांगें हल कराने की अर्जी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। आजाद अध्यापक शिक्षक संवर्ग जिला इकाई रायसेन के तहत आने वाले संकुल केंद्र सांचेत के शिक्षकों ने पेंशन मनोकामना यात्रा सांचेत रोड स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर से मां छोले वाली मंदिर खंडेरा तक निकाली गई ।
मनोकामना यात्रा में संकुल के अंतर्गत लगभग 100 शिक्षकों ने अपनी सहभागिता निभाई। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला संयोजक राजेश जोशी ने बताया कि आने वाली 25 तारीख दिसम्बर को भोपाल स्टेट जंबूरी खेल मैदान में प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के सानिध्य में एवं माननीय प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल आम सभा का आयोजन हो ने जा रहा है ।जिसमें लगभग 2 लाख शिक्षकों की पहुंचने की संभावना है ।इसी कड़ी में हम संकुल स्तर ब्लॉक स्तर जिला स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।



