मध्य प्रदेश

कोडा कला एवं सिंगपुर में शराबबंदी करने उमडा महिलाओं का जन सैलाब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले के जनपद पंचायत जबेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोडा कला एवं सिंगपुर में ग्राम पंचायत द्वारा शराबबंदी की बैठक बुलाई गई ग्राम कोंडा कला में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्राम वासी एवं महिलाओं ने एकत्रित होकर के ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित करवाया कि बाद ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा ना ही कोई जुआ सट्टा खेलेगा किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं होगा ग्राम की महिलाएं शराबियों के कारण अत्यधिक परेशान हो रही है सभी ने अपनी अपनी बात रखी ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के सरपंच जीतू राय, पूर्व सरपंच प्रमोद धनगर, पूर्व सरपंच द्वारिका सिंह शिक्षक गौतम जी बेनी सिंह की उपस्थिति रही इसी तरह ग्राम सिंगपुर में भी बड़ी संख्या में सरपंच श्यामाबाई के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव में बिकने वाली शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि ग्राम सिंगपुर में शराब की अवैध कोई दुकान नहीं खुलेगी दोनों कार्यक्रमों में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही उनका पूरा सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button