मध्य प्रदेश

संभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रायसेन जिले के प्रतिभागी कु.सिमरन पाल, मोहित अहिरवार रहे

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
संभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता डाइट भवन भोपाल में आयोजित कराई गई। जिसमें रायसेन जिले की सफल प्रतिभागी कु सिमरन, मोहित अहिरवार ने अव्वल स्थान हासिल कर रायसेन जिले का नाम मप्र में रोशन किया है।डीपीसी रायसेन सीबी तिवारी ने सफल प्रतिभागियों का फूलों के गुलदशते भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
इस अवसर पर प्राचार्य आईएसी  से शैलेन्द्र निगम, डाइट प्राचार्य अनिल वैध,  राज्य शिक्षा केन्द्र से लोकेश खरे, मीडिया प्रभारी अमिताभ अनुरागी, एपीसी  देवांग ,विकास खंड फंदा पुराना शहर से बीएसी संजय माछीवाल बीएसी विजयेंद्र सिंह भदौरिया, हरेंद्र प्रताप सिंह, शबीएसी राजेश मेहरा, माधुरी खरे , सीएसी संजय शर्मा, उमेश चौधरी उपस्थित रहे।विजेताओं को राज्य दी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं । सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।

Related Articles

Back to top button