NH 44 गुरु चौपड़ा के पास दो ट्रैक्टर एव तेज गति यात्री बस की आपस मे भिडंत, कई लोग घायल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सोमवार की दोपहर गौरझामर से पांच किमी दूर गुरु चोपड़ा के पास नेशनल हाईवे 44 पर सागर की ओर से आ रहे ईटों से भरी टाली सहित दो ट्रैक्टर आपस में टकरा गए एव इसी दौरान उसी दिशा से पीछे से आकर उक्त दोनो दुर्घटनाग्रस्त ईटों से भरी ट्रॉली टेक्टरो में एक यात्री बस भी टकरा गई इस भीषण भिडंत से यात्रियों मे चीख पुकार व अफरा तफरी मच गई। यात्री इस अप्रत्याशित भीषण दुर्घटना से बुरी तरह घबरा आये इस बीच दुर्घटना की जानकारी के लगते ही तुरंत गौरझामर पुलिस डायल 100 एवं 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तत्काल बस व टेक्टरो के बीच मे फसे घायलों को तत्काल निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
बता दे की इन दिनो फोरलाइन पर अत्याधिक वाहनो की आवाजाही बढने से दबाव काफी बढ गया है इसी के कारण वाहनों के आये एक्सीडेन्ट हो रहे है इसी को दृष्टिगत रखते हुए अब फोरलेन लाइन सडक का दायरा बढ़ाना आवश्यक हो गया है इसे फोर लाइन की जगह चौडाकर सिक्स लाइन बनाने की जरुरत है इसके लिए लोगों ने कई बार केन्द्र सरकार से मांग भी उठाई है।



