ज्योतिष
ज्योतिष:वर्ष 2022 में शुक्र व चंद्रमा देंगे सुख और समृद्धि, शनि ग्रह भी बढ़ाएंगे उद्योग-व्यापार
जिनकी पत्रिका में शुक्र, चंद्रमा, शनि अच्छी स्थिति में यह साल उनके लिए लाभकारी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नया साल 2022 के अंकों का योग 6 है। इसे मूलांक कहते हैं। इसका स्वामी शुक्र है। अंकों की कड़ी में 2 अंक 3 बार है 2 का प्रतिनिधि चंद्रमा है। 1-1-2022 का जोड़ 8 है। एक जनवरी को शनिवार था, 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा नव संवत्सर 2079 के दिन भी शनिवार है।
यानी इस साल चंद्र,शुक्र व शनि का वर्चस्व रहेगा। ज्योतिषियों और धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला की मानें तो शुक्र-चंद्र सुख-समृद्धि दिलाएंगे। हालांकि चंद्रमा के कारण शीत रोग बढ़ेंगे। शनि देव बंद उद्योग शुरू करांएगें, लोहे का कारोबार बढ़ेगा। 2 और 6 मूलांक वालों को यह साल कई उपलब्धि दिलाएगा, जबकि 8 अंक वालों को लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ेगा।