मध्य प्रदेशहेल्थ
बंदियों के प्राथमिक उपचार के लिए जेल चिकित्सालय का शुभारंभ

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
गौहरगंज । रायसेन जिले के गौहरगंज जेल में परिरूद्ध बंदियों के प्राथमिक उपचार हेतु सब जेल गौहरगंज
चिकित्सालय का शुभारंभ अनुविभागीय दण्डाधिकारी गौहरगंज चंद्रशेखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन किया गया। जेल अस्पताल को चालू करने के लिए ब्लॉक मेडीकल अॉफिसर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर के सहयोग से अस्पताल के लिए पलंग, गद्दे, पेशेंट स्टूल, व्हील चेयर, मेडीसिन रैक, आब्जर्वेशन टेबिल, बॉटल स्टेण्ड, एवं दवाईयाँ आदि सामग्री प्रदान की गई अस्पताल शुभारंभ के अवसर पर
चंद्रशेखर श्रीवास्तव अनुविभागीय दण्डाधिकारी गौहरगंज, ब्लॉक मेडीकल आफिसर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर, यशवंत शिल्पकार सहायक जेल अधीक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



