मध्य प्रदेश

सिलौंडी बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओ और सुरक्षा भगवान भरोसे

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा बस स्टैंड जहां से लगभग चौरासी गांव के मुसाफिर सवारी वाहनों के माध्यम से आना-जाना करते हैं परंतु यहां पर मुसाफिरों और व्यापारियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है
बस स्टैंड के व्यापारियों व यात्रियों का कहना है की यहां पर कोई अनहोनी या घटना दुर्घटना हो जाए तो पुलिस की सहायता पाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। शराबी लोग व्यापारियों से विवाद करते है।
कुछ नाबालिक भी गलत संगत होने के कारण शराब पीकर व्यापारियों से पैसे की मांग करते है। बालिकाओं को कॉलेज आने जाने में दिक्कत होती है।
आपको बता दे की बस स्टैंड सिलौंडी के आसपास कछार गांव बड़ा, गौरा ,खमरिया बागरी, नेगाई, पाली, कचनरी सहित चौरासी गांव के लोग आवागमन करते हैं। जो इसी बस स्टैंड से अपने गंतव्य की यात्रा करते हैं सिलौंडी से जबलपुर , कुंडम, सिहोरा, कटनी, मंडला के लिए आना-जाना करते हैं।
ना बैठने की व्यवस्था ना पानी की पीने की व्यवस्था और ना ही प्रसाधन की व्यवस्था है । ना ही स्ट्रीट लाइट लगी है और यहां पर रात्रि के समय स्थिति और
खराब हो जाती है बस स्टैंड के आसपास शराबी शराबखोरी करते हैं जिससे विशेष रूप से
महिला यात्रियों के मन में भय सताता रहता है।
बस स्टैंड के व्यापारियों व यात्रियों ने बताया कि सांसद महोदया, जिला पंचायत सदस्य , जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और 13 महिला पंच होने के बाद भी एक महिला प्रसाधन नही बन पा रहा है।
एक महिला यात्री सड़क में बेशर्म बनाकर पेशाब करने को मजबूर है । पर क्षेत्र के जिम्मेदार चुप है क्यों ?
लोगों का कहना है की मार्ग से मुख्य बस स्टैंड में अतिक्रमण के चलते दिन भर जाम की स्थिति बनती है यहां पर पुलिस की नितांत आवश्यकता लोगों को समझ में आती है।
क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व व्यापारियों का कहना है की इस सबंध मे एसपी से भैंटकर समस्या बताई जावेगी।

Related Articles

Back to top button