ज्योतिष

सावन के पहले शनिवार पर बना शश राजयोग का दुर्लभ संयोग, मीन समेत इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
🙏🏻Զเधे👣Զเधे🙏🏻
🔮 सावन के पहले शनिवार पर बना शश राजयोग का दुर्लभ संयोग, मीन समेत इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ
💁🏻‍♀️ 27 जुलाई दिन शनिवार को चंद्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करने वाले हैं और शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं, जिससे शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कल सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और इस दिन शश राजयोग के साथ रवि योग, शुक्रादित्य योग और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों का परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है और व्यापार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे इन 5 राशियों को शनि के अशुभ प्रभाव, कष्ट व परेशानियों से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कल यानी 27 जुलाई का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।
🐑 मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जुलाई का दिन कल यानी 27 जुलाई का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है। मेष राशि वालों को कल हर काम भाई-बहन का सहयोग मिलेगा और अच्छे कार्यों से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। शनिदेव की कृपा से कल लंबे समय से अटका काम पूरा होता हुआ नजर आएगा और धार्मिक कार्यों में भी सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह कल किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से सुलझता नजर आ रहा है। व्यापारी कल व्यापार में अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे और इंसेंटिव व अन्य लाभ मिलने की भी संभावना बन रही है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कल करियर में अच्छी उन्नति होगी, किसी दूसरी कंपनी से अच्छा पद के साथ ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा और घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा रिश्ता रहेगी और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का समझते हुए कार्य करेंगे।
🪶 मेष राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : आर्थिक उन्नति के लिए सावन शनिवार को काले कपड़े, लोहे के बर्तन, उड़द दाल, कंबल आदि चीजों का दान करें।
🦀 कर्क राशि वालों के लिए कल यानी 27 जुलाई का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कर्क राशि वाले कल सभी तरह के अवसर का लाभ उठाने में सक्षम रहेंगे, जिससे जीवन के लक्ष्यों के साथ करियर में भी अच्छी प्रगति कर सकेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा, भविष्य में अच्छा लाभ होगा। व्यापार में कल आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा और बुद्धि के दम पर कारोबार को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल सहकर्मियों की वजह से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप सभी तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे और कार्यक्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ेगा। परिवार में कल किसी मुद्दे पर बात हो सकती है, ऐसे में आपको परिवार की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बनाएंगे।
🪶 कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए सावन शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
👰🏻‍♀ कन्या राशि : वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जुलाई का दिन कल यानी 27 जुलाई का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। कन्या राशि वाले कल कोई काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही करें, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। छात्रों को शिक्षकों और पिता का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आप वाहन या जमीन खरीदना चाहते हैं तो कल शनिदेव की कृपा से आपकी यह इच्छा पूरी होगी और कहीं अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। कल आपकी नेतृत्व क्षमता और बातचीत करने के तरीके से कई लोग प्रभावित होंगे और आपका बिजनस पार्टनर बनने के इच्छुक भी रहेंगे। नौकरी करने वालों को कल मित्र के माध्यम से किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और घर के सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सायंकाल के समय आप धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपके यश का विस्तार होगा।
🪶 कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : शनि दोष से मुक्ति के लिए सावन शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।
🦂 वृश्चिक राशि : वालों के लिए कल यानी 27 जुलाई का दिन अनुकूल रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों की कल समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलने से हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कल आप बुद्धिमानी और दृढ़ता के बल पर धन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि लेकर आने का काम करेंगे। व्यापार कल प्रतिद्वदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे और कारोबार बढ़ाने के लिए नई नई योजनाओं पर काम करेंगे। विवाहित लोग कल रिश्‍ते में संतुष्‍ट और काफी खुश महसूस करेंगे और एक दूसरे से मन की बातों को कह पाने में सक्षम भी होंगे। छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, कुछ नया सीखने और समझने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह कल खत्म हो जाएगा और बड़े बुजुर्गों से जुड़ी चिंताएं भी दूर होंगी। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।
🪶 वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : मानसिक शांति के लिए सावन के हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।
🐬 मीन राशि : वालों के लिए कैसा रहेगा 27 जुलाई का दिन कल यानी 27 जुलाई का दिन मीन राशि वालों के लिए जीवन में नई किरण लेकर आएगा। मीन राशि वालों को कल शनिदेव की कृपा से कई इच्छाएं पूरी होंगी और अचानक से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा और सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले पाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है, जिसमें भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और छोटे बच्चे भी काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी और आपके कुछ नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया प्रयास फलीभूत होगा और नई नई चीजें जानने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता समाप्त होगी, जिसमें आपको बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। परिवार में चल रही छोटी मोटी कलह कल पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जिससे आप राहत की सांस ले पाएंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
🪶 मीन राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।

Related Articles

Back to top button