मुनादी के माध्यम से दी लोगों को पालतु पशुओं को घर पर रखने व खुले में नहीं छोड़ने की हिदायत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ग्राम पंचायत द्वारा नगर के मुख्य मार्गों बाजारों आवागमन के रास्तों पर भटकते पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला विस्थापित किया जा रहा है इसके लिये ग्राम पंचायत ने वाहन पर स्पीकर लगाकर हिदायत दी गई कि गौपालक अपने पालतू, दुधारू पशुओं को खुले में ना छोड़े अपने अपने घरों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें
कलेक्टर संदीप जी.आर के निर्देश का जिम्मेदारी पूर्वक अनुपालन किया जा रहा है। जिले के मुख्य मार्गों, बाजारों आवागमन के रास्तों पर भटकते पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला विस्थापित किया जा रहा है ।
बता दें कि कलेक्टर द्वारा विगत दिवस अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त सागर जिले के मुख्य मार्गों से पशुओं को प्रमुखता से हटाया जाए एवं सुरक्षित रूप से उन्हें निकटतम गौशालों, गौ संरक्षण केंद्रों आदि में विस्थापित किया जाए।
जिसके अनुपालन में जिले के मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों से आवारा एवं घुमक्कड़ पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेज जा रहा हैं।



