मध्य प्रदेश

कोलकता घटना को लेकर जैन समाज ने हाथो में मोमबत्ती ले मौन जलूस निकाल आक्रोश जताया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद लोगों में गुस्सा है जिसे पूरे देश के लोग तरह तरह से विरोध प्रदर्शन व्यक्त कर अपराधी को फांसी की सजा की मांग कर रहे है। ठीक इसी तरह का विरोध प्रदर्शन जैन समाज एवम नगर के अन्य सामाजिक संगठनों ने सड़को पर उतरकर लंबी मानव श्रंखला निर्मित कर हाथों में मोमबत्ती लेकर मौन जलूस बड़े जैन मंदिर से पैदल प्रारंभ कर बंडा तिराहा अंबेडकर चौक होते हुए संजय चौराहे पर मोमबत्ती जला मौन श्रद्धांजलि समर्पित कर समापन किया।
जैन मिलन के अध्यक्ष संजय कुबेर ने बताया लेडी डॉक्टर की हत्या करने वाले को तत्काल फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि निर्भया कांड जैसी हृदय विदारक घटनाओं की पुनरावृति न हो पाए।विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ों महिलाओं और पुरुष वर्ग की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button