कस्वा बम्होरी में लोधी समाज द्वारा जीतू पटवारी का जलाया पुतला
महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन तीन दिन में कार्यवाही की मांग
सिलवानी । लोधी लोधा लोध क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में कस्वा बम्होरी क्षेत्र के लोधी समाज द्वारा मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थन एवं वीरांगना रानी अवंती बाई को अपमानित करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का मेघनगर बस स्टेंड पर पुतला दहन किया तत्पश्चात रैली के रूप में पैदल चलकर जीतू पटवारी मुर्दाबाद, प्रहलाद पटेल जिन्दावाद के नारे लगाते हुए उप तहसील कार्यालय पहुंच कर महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक मार्च के वीरांगना रानी अवंती की प्रतिमा का लोकार्पण के कार्यक्रम में मंत्री प्रहलाद पटेल के वीडियो को तोड़ मरोड़ कर जनता में भ्रम फैलाया है। रानी अवंती बाई को भी अपमानित किया जो कि गलत है जिससे हमारी समाजजन को ठेस पहुंची है हम चाहते हैं कि तत्काल मामले को संज्ञान में ले कर जीतू पटवारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जनता में भ्रम फैलाने का मामला दर्ज हो रानी अवंती बाई को अपमानित करने पर एफआईआर हो, तीन दिवस में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन ओर सत्याग्रह की चेतावनी दी, इसके बाद समाज के लोग बम्होरी थाना पहुंचे थाना प्रभारी को पत्र देकर मांगो को लेकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
इस अवसर पर लोधी समाज के जिला उपाध्यक्ष मंजू भैया लोधी, बम्होरी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनामसिंह पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदनगोपाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपाल सिंह राजपूत, पुरनसिंह लोधी, लक्ष्मणसिंह लोधी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह लोधी, मनोहर सिंह लोधी, तेज सिंह लोधी, मिथुन लोधी,भवानी प्रसाद लोधी, कल्याण सिंह लोधी, कौशल प्रसाद गुप्ता, सुप्यार लोधी, राजेश लोधी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए।



