मध्य प्रदेश

अवैध उत्खनन रेत परिवहन पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जेसीबी डंपर जप्त, मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में अवैध रूप से मुरम का उत्खनन एवं रेत का परिवहन बे खौफ तरीके से किए जाने की सूचना राजस्व प्रशासन को मिलने पर तहसीलदार एसआर देशमुख ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापा मार कार्यवाही की तो अवैध रूप से मुरम मिट्टी का उत्खनन करने और रेत का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोपालपुर चुरक्का, फतेहपुर रोड पर अवैध रेत मिट्टी मुरम का भंडारण करने पर जप्ती की करवाई कर कारी आबिद के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है। वहीं चकला नाला पर अवैध काली रेत भंडारण पर महेंद्र सिंह अहिरवार पर कार्रवाई करते हुए 30 घन मीटर रेत जप्त की है। गोविंद श्रीवास्तव द्वारा किरतपुर में जेसीबी से अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी को जप्त किया गया है।
अवैध मुरम परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक एमपी 36 एच 0694 वह जप्त कर ड्राइवर जो बिहार का है के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर अवैध मुरम परिवहन पर डंपर क्रमांक एमपी 36 एच 0728 को जप्त कर चालक नरेश ठाकुर झारखंड के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button