मध्य प्रदेश

शहीद सुरक्षा जवानों की बरसी पर कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अपनी जान पर खेल कर देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों को 14 फरवरी 2019 को जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा जवानों को ले जाने वाले सीआरपीएफ वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गई थी। घटना की बरसी के अवसर पर नगर के सीएम राइज पार्क मैं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या मैं नागरिकों ने पहुँचकर कैंडल मार्च जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन धारण किया।

Related Articles

Back to top button