मध्य प्रदेशहेल्थ

रक्तदान मतदान की तरह सभी को आवश्यक रूप से करना चाहिए : रामपाल सिंह

92 यूनिट रक्तदान हुआ
सिलवानी । एक यूनिट ब्लड 5 लोगों की जान बचा सकता है। कोरोना महामारी के बाद ये आवश्यकता और बढ़ गई है। रक्तदान से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर कर सभी को रक्तदान कर किसी की जान बचाने में अपना सहयोग देना ही चाहिए। रक्तदान रक्त देने वाले को भी स्वस्थ बनाता है जिससे नई रक्त कोशिकाएँ बनती हैं। ये बिना किसी डर के कई बार किया जा सकता है।
उक्त उदगार नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर तीसरी बार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सत्यार्थ वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने व्यक्त किए।
सिलवानी में ब्लड डोनेट करने वाले सभी रक्तवीरो को प्रेरित करने के उद्देश्य से रक्तदान करने वाले रक्तवीरो का सम्मान किया गया, जिसमे समिति एवं ब्लड बैंक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशेष रूप से 17 बार ब्लड डोनेट करने वाले प्रदीप कुशवाहा को विशेष रूप सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता के स्वरूप में सभी समाज विशेष के व्यक्तित्व को भी सम्मिलित करने का प्रयास किया गया।
रक्त दान शिविर में ब्लड सेंटर हमीदिया हॉस्पिटल गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की टीम के डॉ रोशनी धुर्वे प्रभारी, डॉ. आस्था जैन, डॉ. अदिति राठौर, जगदीश प्रसाद, मेघा तोमर, संजय राउत, फतेह मोहम्मद आदि टीम द्वारा 68 यूनिट रक्त संग्रह किया। वही सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में जिला चिकित्सालय रायसेन की टीम द्वारा 24 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस तरह नगर में दो स्थानों से 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
विभोर नायक, अरविंद पाठक, विजय सोनी, प्रदीप कुशवाहा, गोविंद नामदेव, मयंक रघुवंशी, रामकुमार राय, वीरेन्द्र यादव, दशरथ कुशवाहा, देवीसिंह यादव, दिनेश राय, राजेश कुशवाहा, सतीश साहू, रूपेश कुशवाहा आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button