ढीमरखेड़ा में फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने समाजसेवी संतोष दुबे ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए समाजसेवी संतोष दुबे ने ढीमरखेड़ा तहसील में फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है ।
समाजसेवी संतोष दुबे ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील में 73 ग्राम पंचायत आती है गर्मी के मौसम में क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं होती रहतीं लेकिन एक भी फायर ब्रिगेड वाहन नहीं है । क्षेत्र में कहीं भी आगजनी की घटना होने पर कटनी या सिहोरा से फायर ब्रिगेड वाहन आता है
जिसे मौके तक पहुंचने में करीब दो घंटे का समय लग जाता है तब तक भारी नुकसान हो जाता है।
अभी हाल ही में झारापानी गाँव में आग लगने से किसान बसंत यादव और विजय यादव की तीन एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पूर्व में भी क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं को देंखे तो फसल खाक होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। समाजसेवी संतोष दुबे ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा में फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।



