धार्मिक

सलैया फाटक में श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम सलैया फाटक में 19 मार्च से 28 मार्च तक भक्ति और आस्था से ओतप्रोत श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा (सप्ताह ज्ञानयज्ञ) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम जोगी बाबा धाम (मेला ग्राउंड) में आयोजित होगा।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन सुप्रसिद्ध संत श्री ब्रह्मानंद दास जी महाराज (कृष्णकृपा धाम, संत निकुंज भेड़ा) वाले के मुखारविंद से किया जाएगा, जो अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव में सराबोर करेंगे।
आयोजक समिति ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रामलीला मंचन का भी आयोजन किया जाएगा, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 19 मार्च को कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा । 20 मार्च को भागवत बैठकी आयोजित की जाएगी । 23 मार्च को श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं 25 मार्च को श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह उत्सव संपन्न होगा । 26 मार्च को कथा विश्राम रहेगा। 27 मार्च को हवन का आयोजन किया जाएगा तथा 28 मार्च को ब्राह्मण भोज एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।
आयोजन से जुड़े सलैया फाटक, डहुली-कछपुरवा, शिल्पपुरा सहित समस्त भक्तगणों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button