मध्य प्रदेश

महानवमी पर किन्नर समाज ने निकाली कलश यात्रा

रिपोर्टर : मसूद पटेल, गढ़ी
रायसेन।
जिले के गैरतगंज नगर मे नवरात्रों के पावन पर्व के समापन दिवस महानवमी पर किन्नर समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में किन्नरों ने कलश यात्रा बाजे गाजों के साथ नाचते गाते निकालकर धूमधाम से माता का पूजन किया।
महानवमी पर किन्नर समाज ने नगर के टेकापार मंदिर से कलश यात्रा निकाली। मुख्य सड़क मार्ग से होती हुई यह कलश यात्रा खेड़ापति माता मंदिर पहुंची। बाजे गाजों के साथ बड़ी संख्या में किन्नर इस यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा का स्थान स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया। किन्नर गुरु नीलम, मुखिया करीना नायक, निशा मौसी एवं शिवानी मौसी की अगुवाई में खेड़ापति माता की विशेष पूजा यात्रा के समापन पर की गई। यात्रा में किन्नर समाज सहित अन्य लोगो ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।

Related Articles

Back to top button