मध्य प्रदेशमनोरंजन

भोजपुर महोत्सव में कुमार विश्वास: ” मैं सरकारी कार्यक्रम में नहीं जाता, सरकारों की औकात नहीं हमें सुनने की

हम जहां भी जाते हैं रास्ता खुद जगह बना देता है- कुमार विश्वास
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भोजपुर उत्सव के आखिरी दिन हुए राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवि कुमार विश्वास ने प्रदेश सरकार पर सीधे कटाक्ष किया। कहा- मैं सरकारी कार्यक्रम में नहीं जाता क्योंकि सरकारों की औकात नहीं हमें सुनने की। हम जहां भी यदि जाते हैं तो रास्ता खुद जगह बना देते हैं।अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ कुमार विश्वास ने माइक की आवाज कम आने पर सवाल भी उठाए। कहा माइक सरकारी है और सरकार चाहती है उतनी ही आवाज है। इसके टेंडर में कुछ हुआ हो। हमें भले ही पैसा न दें पर माइक और आवाज की व्यवस्था तो ठीक कराई जाना चाहिए। उन्होंने कहा-मुझे भले ही पैसे कम मिलें लेकिन में भोपाल, धार, विदिशा जाना चाहता हूं। ऐसा इसलिए कि वहां के श्रोता बहुत अच्छे हैं। रात 10.5 बजे महोत्सव के मंच पर पहुंचे विश्वास ने कहा- राजाओं के राज और देवताओं को देवता आज सुन रहे हैं । मंत्री नहीं आए भोजपुर विधायक नहीं आए तो कोई बात नहीं है। महाराजा भोज के कार्यालय में खड़ा हूं। राजा से कवियों की पटती नहीं है। लेकिन राजा भोज उन्हें मना लाया करते थे। उन्होंने कहा- भोजपुर के विधायक और संस्कृति मंत्रालय के साथ ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फोन किया और कहा कि आप यहां जरूर आए। कवि सम्मेलन के साथ ही विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसलिए मैने यहां आने का तय किया।
कोई दीवाना कहता है….पर झूमे श्रोता
मंच पर आने के बाद डॉ कुमार विश्वास ने जमकर समां बांधा। हास्य-व्यंग्य के साथ हंसाया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कोई दीवाना कहता है…..प्रसिद्ध कविता सुनाई, हर कोई झूम उठा। फिर सुनाया..मैं अपने गीत गजलों से उसे पैगाम करता हूं उसी की दी हुई दौलत उसी के नाम करता हूं….। माइक की आवाज कम होने पर कहा- माइक सरकारी है, सरकार चाहती है उतनी ही आवाज है
मदन मोहन समर ने भी अपनी श्रंगार रस देश भक्ति कविताओं से तालियां बटोरी। रायसेन जिले के डीएसपी और कवि डॉ मदन मोहन समर कविता सुनाई…ये वक्त बहुत ही नाजुक है, हम पर हमला दर हमले हैं, दुश्मन का दर्द यही तो है हम हर हमले पर संभले हैं। इस पर उन्होंने जमकर तालियां बंटोरी। नोएडा से आए शंभू शिखर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। शिखा दीप्ति ने भगवान राम और सीता की मर्यादा पर कविताएं सुनाई। धार के संदीप शर्मा ने कहा कि सुपर रिजर्वेशन सिस्टम विश्व में कहीं नहीं है। अनुबंधित बस में रुमाल रख दो सीट आपकी, पानी की बाटल रख दो पानी की बाटल रख सीट अपनी। पति-पत्नी को लेकर भी हास्यं व्यंग सुनाएं।

Related Articles

Back to top button