एमवीएम कॉलेज में नोबेल पुरस्कार से प्रोफेसरों को किया सम्मानित,भारत रत्न डॉ सीवी रमन को किया याद
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा 1 मार्च से 3 मार्च तक नोबेल पुरस्कार से सम्मान समारोह का आयोजन कर भारत रत्न प्राप्त डॉक्टर सीवी रमन की याद में विज्ञान सप्ताह मनाया गया।जिसके तहत प्रश्न मंच पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी आयोजित की गई । संगोष्ठी का विषय प्रारंभिक जीवन काल से लेकर गणितीय विज्ञान का प्रभाव एवं उपयोगिता विषय था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर एसएस पागे, भोपाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर कमल राज पारदसानी भोपाल उपस्थित हुए । डॉ रमाकांत भारद्वाज कोलकाता से एवं डॉक्टर इज़हर उद्दीन, नई दिल्ली से इस संगोष्ठी में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े एवं उनके द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण व्याख्यान इस संगोष्ठी में दिए गए । इस संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्हें डॉक्टर सीवी रमन इफेक्ट के बारे में समझाया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में प्रतिभागी पंजीकृत हुए । जिनकी संख्या 400 से अधिक रही। इस पूरे कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ गीता मोदी थी एवं कन्वीनर डॉ अमरदीप सिंह थे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ सुषमा दुराफे के द्वारा एवं ऑनलाइन संचालन डॉक्टर वरुण सिंह द्वारा किया गया ।



