आंगनवाड़ी ,आशा कार्यकर्ता से मिले बरेली विधायक देवेंद्र पटेल, धरना दे रही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बोले अगर -हमारी सरकार सत्ता में आई तो आपकी मांग पूरी होगी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बरेली उदयपुरा के कांग्रेस पार्टी के विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास बरेली उदयपुरा में धरने पर बैठीं आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिले।
विभिन्न मांगों पर हड़ताल पर बैठी आशा और उषा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच जा पहुंचे विधायक पटेल जहां उन्होंने ना सिर्फ उनकी हडताल का समर्थन किया बल्कि उनकी आवाज को प्रदेश तक बुलंद करने की बात कह डाली।
विधायक पटेल का इस तरह अनूठा अंदाज देखकर हड़ताल पर बैठी आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता रोमांचित हो उठी और जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि आप अपने आपको अकेला महसूस नहीं करना मैं आपकी आवाज कमलनाथ जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक जरूर ले जाऊंगा।
उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है जो अन्याय आपके साथ हो रहा है उसे सुनकर दुख हुआ , यहा आना बहुत जरूरी है और मैं आज यहां आया हूं तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब आपके साथ खड़े है।पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित युवा तुर्क छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ जी आपके साथ है और जब हमारी सरकार अगले चुनाव में वापस आये तो सबसे पहले आपकी मांगें पूरी की जाएगी ये मेरा वादा है आपसे । आप अपने आपको अकेला महसूस नहीं करना ।



