मध्य प्रदेश
लवकुश जन्मोत्सव, शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । रविवार को श्री लवकुश जन्मोत्सव, शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विशेष अतिथि सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्यमन्त्री (अध्यक्ष क़ुश कल्याण बोर्ड) नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित हुए।
अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का सम्मान किया साथ ही समाज हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा शिवकांत मिश्रा, डॉ योगेश कौरव, मुकेश मर्रैया, प्रियांक जैन, चन्द्रकांत शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रभात कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मोहनलाल हिंनखेरिया के साथ समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।



