मध्य प्रदेश

शैलेन्द्र आचार्य को हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चुने गए

बम्होरी । बम्होरी कस्बा के हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव केंद्रीय समिति कस्बा बम्होरी द्वारा चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें शैलेन्द्र आचार्य को हिन्दू उत्सव समिति बम्होरी का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
कस्बा बम्होरी में केंद्रीय समिति द्वारा हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। तो इस बार खास नज़ारा देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं भरा और पूरे नगर ने एक स्वर में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र आचार्य को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया।
जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने अपनी खुशी का इज़हार किया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि शैलेन्द्र आचार्य का यह चयन हिंदू समाज की एकजुटता और आस्था का प्रतीक है।
समर्थकों ने कहा शैलेन्द्र आचार्य के नेतृत्व में हिन्दू उत्सव समिति बम्होरी आने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को और अधिक भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न करेगी।
वहीं जगह-जगह बधाइयों का दौर शुरू हो गया। समाज के सभी वर्गों ने शैलेन्द्र आचार्य को तिलक एवं माला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की अपेक्षा जताई।

Related Articles

One Comment

  1. Attractive section of content I just stumbled upon your blog and in accession capital to assert that I get actually enjoyed account your blog posts Anyway I will be subscribing to your augment and even I achievement you access consistently fast

Back to top button