धार्मिक

भगवान श्री परशुराम का प्राकट्योत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया

स्थापनार्थ लाई गई मूर्ति शोभा यात्रा मे हुई शामिल
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुरामजी की जयंती के पुनीत पावन पर्व पर गौरझामर मे सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान मे विशाल शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई ।
इस अवसर पर नगर के महाराणा प्रताप नगर कालोनी मे बनने जा रहे भगवान परशुराम जी के विशाल मन्दिर मे स्थापनार्थ जयपुर राजस्थान से लाई गई भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को शोभायात्रा मे शामिल कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा मे भगवान परशुराम जी के जयकारो के साथ प्रतिमा को शाला मुहल्ला स्थितश्री देव जानकीरमण मंदिर लें जाया गया। बता दे की उक्त प्रतिमा की स्थापना के लिए नगर में मंदिर का निर्माण किया जाएगा जिसमें भगवान परशुराम जी विराजमान होगे जयंती के पावन अवसर पर शोभायात्रा मे नगर एवं आसपास के गांवो से पधारे सर्व ब्राम्हण समाज के गणमान्य लोगो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया इसमे प्रमुख रुप से मधुसूदन गोस्वामी, अमित उपाध्यक्ष, संदीप बिलथरे, लक्ष्मी नारायणन तिवारी, राजेंद्र तिवारी, राजेश दुबे, दिनेश तिवारी, जगदीश बिल्थरे, ध्रुर्व पाठक, शशिकांत शेन्डे आदि सहित समस्त ग्रामवासी इसमे सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button