देश में तेजी से बढ़ती कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार सब कुछ भाजपा की देन है :- शेख अलीम
कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी का रविवार को दोपहर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारत देश में तेजी से बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी की समस्या, अलगाववाद, भ्र्ष्टाचार आदि भाजपा सरकारों की देन है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने आम जनता से महंगाई को आसमान से तारों की तरह तोड़कर जमीं पर लाएंगे। भ्र्ष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे, हर साल 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे, विदेश की बैंकों में जमा काला धन वापस लाएंगे। जिससे भारत देश फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे। इस तरह के वायदे लोगों से करके सत्ता में आए।लेकिन पीएम मोदी जनता किसानों से किए वायदों को भूल गए हैं। जबकि हमारी कांग्रेस पार्टी की रीति नीति सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा है । यह बात रविवार की शाम अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष शेख अलीम ने कही। शेख अलीम रविवार को दोपहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की हैसियत से शामिल हुए।जबकि विशेष अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, शाहिद अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला संग्ठन प्रभारी सरदार बलवीर सिंह, वाहिद चौधरी, सरदार महेंद्र सिंह वोहरा, रसीदा खानम प्रदेश महामंत्री, शरीफ खान, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, नगर कांग्रेसाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी, मिर्जा मसर्रत बेग, इकबाल अहमद खान, मतीन खान उमरिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खान आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जावेद कदीर ने किया जबकि आभार व्यक्त रऊफ खान ने किया।




