स्कूलों में मध्यांह भोजन योजना को पलीता लगा रहे समूह संचालक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा की शासकीय प्राथमिक शाला कटंगी में मध्यांह भोजन योजना के बुरे हाल है, बच्चों को नियमित मध्यांह भोजन नहीं मिल रहा है ग्रामीणों का आरोप है एक दिन छोड़कर भोजन परोसा जा रहा है इस तरह से मध्यांह भोजन योजना में पलीता लगाने का काम समूह संचालक कर रहे हैं हैरानी की बात तो यह है मध्यांह भोजन योजना की निगरानी करने वाले अधिकारियों के द्वारा नियमित स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने की वजह से मध्यांह भोजन योजना में व्यापक गड़बड़ियां चल रही हैं जिस पर अंकुश लगाने में प्रशासनिक अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं प्राथमिक शाला कटंगी में 39 बच्चे दर्ज हैं जिनकी बाकायदा पूरी हाजिरी दी जा रही है लेकिन मध्यांह भोजन नियमित नहीं मिलने की वजह से निरंतर बच्चों की संख्या कम हो रही है आइए सुनते हैं मध्यांह भोजन को लेकर क्या कहते हैं अभिभावक ग्रामीण अनमोल सिह राजेश सिंह समय नहीं पहुंच रहा है बच्चों को मध्यांह भोजन एक दिन मध्यांह भोजन देते दो दिन तक नहीं आता मध्यांह भोजन बच्चों का कहना जिस दिन मध्यांह मध्यान भोजन आता अच्छा नहीं आता है।



