क्राइम

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ लोकायुक्त ने पकड़ा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
छिंदवाड़ा। एमपी में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कार्रवाई के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने तहसील परिसर में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। घूसखोर पटवारी पीड़ित से जमीन की पावती बनवाने के एवज में 10 हजार की डिमांड की थी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, पीड़ित गुजुन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी न्यूटन चिखली जिला छिंदवाड़ा ने अपनी बहन के नाम से चिकली कला में 9000 फीट जमीन खरीदी थी। जिसकी ऋण पुस्तिका बनवाना था, इसके एवज में पटवारी कमल गढ़ेवाल पिता टिक्कू गढ़ेवाल उम्र 40 वर्ष पटवारी हल्का नंबर 5 चकली कला तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा ने 10 हजार की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए आज परासिया तहसील परिसर में पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया।
रिश्वत लेने के बाद पटवारी का हाथ धुलवाया गया। जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया। पीड़ित की मानें तो पटवारी ने दस हजार की घूस मांगी, लेकिन पूरे पैसे नहीं होने के कारण सात हजार रुपए आज देना तय हुआ था, जबकि तीन हजार बाद में देने की बात हुई थी। लेकिन उससे पहले लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को धर दबोचा। फिलहाल, आरोपी के कब्जे से कैश जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त टीम में इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके,  इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं 5 अन्य सदस्य  ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button