रिध्दी सिध्दी के दाता विघ्न-विनाशक श्रीगणेश की घर घर हुई स्थापना नगर मे सजी बडी बडी मनमोहक झांकियां

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गणेश चतुर्थी के पुनीत पावन अवसर पर गौरझामर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलो मे दस दिवसीय गणेशोत्सव का वार्षिक धार्मिक हिन्दू त्यौहार धूमधाम से प्रारम्भ हो गया शनिवार को सभी सनातन हिन्दू धर्मालम्बियो के घर घर एवं नगर के प्रमुख स्थानो पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की विभिन्न मुद्राओ वाली अतिआकर्षक व नयनाभिराम प्रतिमाये सुमुख योग मे पूरे विधि विधान जयकारो पूजा अर्चना आरती बाजे गाजे ढोल धमाके अखाडे डीजे सॉन्ग के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरु हो गये। गौरझामर के सभी मन्दिरो मे सजावट विद्युत सज्जा की गई व विशेष पूजा-अर्चना के अनुष्ठान आरम्भ किये गये है । सभी गणेश झांकियो पर प्रतिदिन पूजा अर्चना जलाभिषेक नित्य दर्शन के अलावा भजन कीर्तन लोकगीत लोकनृत्य के सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम रोज आयोजित किये जा रहे है गणेशोत्सव के इस अवसर पर गौरझामर गणपति वप्पा मोरिया के धार्मिक रंग में सरावोर देखा जा रहा है।


