धार्मिक
विजयासन देवी मंदिर में कन्याभोज का आयोजन
सिलवानी। चैत्र नवरात्रि के समापन पर विभिन्न देवी मंदिरों एवं ज्वारे घट स्थापना स्थलों पर कन्याभोज भंडारे किये जाने का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के प्रसिद्ध विजयासन देवी मंदिर होली चौक में कन्याभोज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित ग्रामीण अंचल की कन्याओ ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजक विजयासन देवी मंदिर समिति ने कन्याओं के पैर धोकर कन्यापूजन कर भोजन कराया एवं अंत में दक्षिणा देकर विदाई दी गई।


