मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला 25% सीधी भर्ती से एवं 75% पदोन्नति से
पांच मंत्रिमंडलीय समितियां चरणबद्ध तरीके से अनलॉक के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए गठित की जा रही है।
भोपाल। मध्य प्रदेश गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी । उन्होंने कहा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 25% पद सीधी भर्ती से और 75% पद पदोन्नति से भरे जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के संकट काल में जनता के द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है ।
प्रदेश सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि रहे हैं। सरकार किसानों के लिए 24 घंटे तत्पर है। सरकार ने गेहूं, चना, मसूर सरसों में सर्वाधिक उपार्जन कर कृषकों को लाभान्वित किया है। चना, मसूर, सरसों का उपार्जन गेहूं के साथ होने से इस वर्ष कृषकों को 10 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त लाभ हुआ है।
प्रदेश के 50 पर्यटन केंद्रों को चयनित करेंगे जो महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम होंगे। प्रदेश महिलाओं के सशक्तिकरण में सदैव अग्रणी रहा है हमारा नारा है , हमारा ईमान- महिलाओं का सम्मान।
कोरोना की फर्स्ट वेव के बाद प्रवासी मजदूरों को लाने – ले जाने के साथ ही कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को कराने के लिए जो व्यय हुआ था , उसके लिए कैबिनेट द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है।
कोविशिल्ड और को-वैक्सीन की उपलब्धता के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को ग्लोबल टेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं.।
देश का एकमात्र राज्य मध्य प्रदेश जहा कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू की गई।
इस योजना में अंशकालिक और कार्यभारित कर्मचारियों के परिवारों को भी शामिल किया गया है। आज कैबिनेट ने योजना में आयु सीमा के बंधन में भी छूट प्रदान कर दी है। आवेदन की सीमा को भी मुख्यमंत्री जी ने बढ़ाने के आदेश दिए हैं।