मैथिल ब्राम्हण समाज की बैठक साँचेत में आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। जिला विदिशा में मैथिल ब्राह्मणों की सभा की महत्वपूर्ण बैठक कस्बा साँचेत में आयोजित की गई।
जिला विदिशा के मैथिल ब्राह्मणों की सभा मैथिल ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले संपन्न हुई। मीटिंग विदिशा शहर के उद्योग पति खुमान चंद्र मैथिल की अध्यक्षता और विशेष अतिथि टी आर झा गंजबासोदा ,ओम प्रकाश झा सिरोंज , बी एल गुरु गंजबासोदा, हरिनारायण मैथिल गंजबासौदा, दुर्गा प्रसाद ओझा के सानिध्य में और सामाजिक बंधु बसंत झा, एस आर शरण झा, राधेशयाम झा, नंदकिशोर मैथिल, कृष्ण गोपाल मैथिल, दिनेश मैथिल, नंद राम मैथिल, संतोष मैथिल, नरेश मैथिल, अनिलझा, महेश मैथिल , हरनाम सिंह मैथिल, संजय मैथिक, देवी प्रसाद मैथिल, शेखर मैथिल, राहुल झा , लाल सिंह सूरज , राजू मैथिल नटेरन, शभारत भूषण मैथिल, उमाशंकर झा गंजबासौदा, कामता प्रसाद मैथिल नटेरन, एडवोकेट निरंजन मैथिल और शहर विदिशा, गंजबासोदा तथा सिरोंज के सामाजिक जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम सरस्वती वंदना से प्रारंभ की गई तदोपरांत व्योवृद्ध महेश झा, गणेश राम, मुन्ना लाल सौंथर का एवम शहर विदिशा से बाहर से आए सामाजिक बंधुओं का हार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मीटिंग मे सामाजिक जिला स्तरीय चुनाव कराए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया जाकर जिला स्तरीय चुनाव हेतु अगली मीटिंग दिनांक 27 जनवरी को रखी जाना तय हुआ। मीटिंग का सहभोज उपरांत समापन किया गया, मंच संचालन एस आर शरण झा ने किया व आभार दुर्गा प्रसाद ने व्यक्त किया।



