आकाशीय बिजली से Mobile पर बात कर रहे व्यक्ति की मौत

ब्यूरो चीफ: संजय द्विवेदी
गैरतगंज । रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र में रविवार की शाम अचानक खराब हुए मौसम एवं हुई बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान बीना नदी डेम पर खड़े होकर मोबाइल पर बात करते समय एक व्यक्ति के आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने खराब मौसम में खुले में मोबाइल न चलाने की एडवाइजरी जारी की है।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 6 बजे अचानक मौसम खराब होने के बाद हल्की बारिश होने लगी। इसी दौरान अचानक आसमान से बिजली तड़की तथा बीना नदी डेम पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी जीवनगिरी गोस्वामी 54 वर्ष (आइसक्रीम, वर्फ, ढूध डेरी वाले) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गए तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी लाया गया परन्तु तब तक देर हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने गैरतगंज पुलिस को घटना की दी जानकारी।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। शाम 5 बजे के बाद से ही मौसम होने लगा था ख़राब।
देर शाम होते होते तेज आँधी बारिश और तूफ़ान ने मचाई तबाही।
विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली कड़कने के बाद मोबाइल की वेब किरणों के संपर्क में आने के कारण बिजली का प्रभाव उनके ऊपर पड़ गया। इस दुखद घटना में जीवनगिरी का पूरा शरीर पर कालापन आ गया। इस घटना के बाद पुलिस ने खराब मौसम को देखते हुए खुले में मोबाइल न चलाने की एडवाइजरी जारी की है।
थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कहना है कि खराब मौसम के बीच बिजली कड़कने या चमकने के समय मोबाइल की वेब किरणों के संपर्क में आने से खतरा उत्पन्न हो सकता है अतः सभी लोग सावधानी बरतें।



