मध्य प्रदेशराजनीति

मंडल त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन में सिलौड़ी मंडल की कार्यसमिति एवं त्रिदेव कार्यशाला आज SIR ( special, intensive रेविसिओं ) मतदाता सूची में विशेष गहन पुनर्निरिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल प्रभारी जितेंद्र अरोरा, मंडल संयोजक अरविंद तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पाल की गरिमामयी उपस्थिति मे सभी अतिथियों का सारगर्भित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ बीएलए 2 उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मंडल की मतदाता गहन पुनर्निरिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत सभी अतिथियों के द्वारा भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, भारत माता एवं डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला आरम्भ की है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बैठक की विषय वस्तु रखते हुए कार्य शाला प्रारम्भ की तदुपरान्त SIR बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपरांत संतोष सेन ने आभार प्रदर्शन किया कार्यशाला बैठक का संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी ने किया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शैलेष जैन, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, कार्यालय मंत्री विनोद बागरी, महामंत्री सदन तिवारी, सरपंच संदीप यादव, राजेंद्र तिवारी, गणेश बागरी, गोविंद सिंह बागरी, कमल बर्मन, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, राजू लोनी, नारायण सिंह, राजेंद्र दुबे, कपिल बागरी, प्रवीण बर्मन सहित सभी कार्यकर्ता बंधू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button