क्राइम

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

रिपोर्टर : सैयद मसूद अली
गैरतगंज। सोमवार को तहसील के क़स्बा गढ़ी में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ी में मेडिकल स्टोर व्यवसायी कमल लोधी की 19 वर्षीय पुत्री बंशिका लोधी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार 4 बजे अपने मकान के कमरे में छत में लगे लोहे के गाटर में दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। देर होने से मंगलवार की सुबह महिला डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद युवती के पिता कमल सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है, मेरी पली-पलाई लड़की चली गई, मेरे साथ मेडिकल पर मुझे सहारा देती थी। वह देहगांव के प्राइवेट स्कूल से 12वीं कर रही थी। चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा का कहना है कि फांसी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि फांसी लगाने का क्या कारण है ?

Related Articles

Back to top button