धार्मिक

पर्युषण पर्व पर हो रहे अनेक धार्मिक कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैन समाज का पर्यूषण पर्व पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी समाज बंधु मंदिर में श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा के पाठ में शामिल हो रहे हैं जहां ब्रह्मचारी भैया अतिशय जैन के मुखरबिंद से विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। देश, प्रदेश सहित सभी जीवधारियों की सुख समृद्धि की कामना भी की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर शाम को श्रीजी की संगीतमय आरती ब्रह्मचारी अतिशय भैया के द्वारा कराई जाने के बाद पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रतुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन अध्यक्ष चक्रेश जैन , राजकुमार जैन प्रिंस, टिल्लू पारले, विमल पिपरिया, नीतू भैया, दयाचंद जैन , ऋषभ जैन , सुनील पड़रिया , स्वनेश जैन जैन इत्यादि के द्वारा किया गया ।
समाज अध्यक्ष चक्रेश जैन ने सभी समाजजन से आग्रह किया है कि 15 सितम्बर रविवार को हदाईपुर के दिगम्बर जैन मंदिर में बड़े बाबा का माहामस्तकाभिषेक माता जी के सानिध्य में होगा । जिसमें धर्मप्रेमी बंधुओ से शामिल होने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button