सिलौंडी मंडल ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में डॉक्टर की नियुक्ति कराने की मांग की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, उपाध्यक्ष अरविंद पीतिवारी, महामंत्री सोनू गौतम, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होटल अरविंदम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुलस्ता देकर स्वागत किया।
साथ ही मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने सिलौंडी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौंडी, कछार गांव बड़ा सहित उप केंद्रों में सरकारी डॉक्टर ना होने कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया। और जल्द से जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलौंडी और कछार गांव बड़ा में डॉक्टर की नियुक्ति कराने की मांग की है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न मार्ग सुनतरा से दशरमन, सिलौंडी से अम्हेटा, सिलौंडी महाविद्यालय से अतरसूमा, इटौली से भंडारा मार्ग आदि मार्ग बनाने की स्वीकृति प्रदान करने, सिलौंडी नेगाई पुल की ऊंचाई बढ़ते हुए नवीन पुल की स्वीकृति देने का पत्र सौंपा है। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद वीडी शर्मा, विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चर्चा की।



