स्वामी विवेकानंद स्र्पोटस अकादमी की 51 सदस्यी कार्यकरिणी का गठन
विनोद जैन अध्यक्ष जितेन्द्र मैना बने सचिव
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । औद्योगिक नगर में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स एकाडमी की नवीन टीम का गठन किया गया, जिसमें विनोद जैन को अध्यक्ष व जितेन्द्र मैना को सचिव नियुक्त किया गया। एकाडमी के संस्थापक जीवनसिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स अकादमी की नवीन कार्यकरिणी का गठन किया गया है। जिसमें भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा को परम सरंक्षक बनाया गया, साथ 14 लोगो को सरंक्षक बनाया गया है। वही जयपाल राजपूत, नीरज पाल, एमआर नामदेव, अलोक भर्गाव, आकाष रघुवंषी, अखिलेश तिवारी,संजू अजमेरा, घनश्याम गोस्वामी, मयंक शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, व प्रदीप मिश्रा को उपाध्यक्ष, व राम मोहनिया, अमन पात्रे, हरिओम विशवकर्मा, किरण केवट, राहुल रघुवंशी, अरूण बागद्रे को सहसचिव तथा निर्मल यादव को संयोजक व रामकुमार नरवरिया को सहसयोजंक, आरती पाल को छात्रा प्रमुख सहित 35 पदाधिकारी बनाए गए है। इसके साथ एकाडमी के परम सरंक्षक भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, तथा राजेन्द्र अग्रवाल, जगदीश सोनी, गैदांलाल पाल, विपिन भार्गव, प्रेमशंकर साहू, दीपेश मीना, राममणी द्विवेदी, जीवन चौकसे, केके चौबे, मुकेश गोयल, देेवेन्द्र अजमेरा, एमएल शुक्ला, राजकुमार श्रीवास्तव, व मनोज दवास को सलाहकार बनाया गया है। इसके साथ कार्यकरिणी सदस्य भी बनाए गए है।



