क्राइम

खनिज अमले ने की 13 डंपर,1 पोकलिन मशीन की धरपकड़, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

नर्मदा नदी में मशीनों से रेत खदानों में रेत माफिया कर रहा अवैध रेत उत्खनन,
कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर खनिज अमला मौके पर पहुंचकर कर रहा वाहनों की जब्ती की कार्यवाही

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिला खनिज विभाग की अभी तक की रेत माफियाओं के वाहनों की धरपकड़ की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। जिले की नर्मदा रेत की खदानों से रेत माफिया गिरोह पुलिस और खनिज अमले को चकमा देकर रात के वक्त अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर खनिज अमले में शामिल एसडीएम प्रमोद गुर्जर, जिला माइनिंग अधिकारी आरके कैथल माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव कदम ने स्थानीय बरेली पुलिस की मदद से रेत का अवैध उत्खनन और बिना रॉयल्टी के ओवर लोड रेत क़ा अवैध परिवहन करते समय 13 डम्फर और 1 पोकलेन मशीन को नाकेबंदी कर किया जब्त ।
12 डंफरो और 1 पोकलेन मशीन को गोरा मछवाई रेत खदान बाड़ी से किया जब्त।
खनिज अधिकारी आर के कैथल और खनिज इंस्पेक्टर राजीव कदम और होमगार्ड सैनिकों की टीम ने की कार्यवाही। एसडीएम बरेली प्रमोद गुर्जर मौके के लिए रवाना हुए। देर रात लगभग 2 बजे से खनिज विभाग की कार्यवाही तक जारी रही।
खनिज माफियाओं में मची रही अफरातफरी ….
रायसेन जिले के रेत खदाने अवैध रूप से संचालित की जा रही है।
टेंडर खुलने के बाद भी अभी तक ए बी ग्रुप के ठेकेदारों को हैंडओवर नही हुई जिले की 56 रेत खदानें।
खनिज माफिया मनमर्जी से रात होते ही संचालित करने लगते है नर्मदा नदी की अवैध रूप से रेत खदानें। माइनिंग अधिकारी आरके कैथल का कहना है कि ओवरलोड बगैर रॉयल्टी के 13 डंपरों एक पोकलिन मशीन को बाड़ी, बरेली थानों में पुलिस कस्टडी में खड़ा कर दिया गया है। अवैध रूप से कमाई के लिए कारोबार कर रहे रेत माफियाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। वाहनों को जब्त कर केस दर्ज कर जुर्माने की अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोर्ट भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button