दो आदतन शातिर अपराधियों को किया 6-6 माह के लिए जिलाबदर

रायसेन । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी नीलेश शिल्पकार पिता प्रेमनारायण शिल्पकार निवासी श्यामनगर बेगमगंज थाना बेगमगंज को 6 माह के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 5 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
इसी तरह विभिन्न अपराधों में आरोपी भगत सिंह राजपूत पिता रघुनाथसिंह राजपूत निवासी ग्राम तिजालपुर थाना गैरतगंज जिला रायसेन को भी 6 महीने के लिए रायसेन जिला तथा रायसेन जिले के सीमावर्ती जिलों की राजस्व की सीमाओं से निष्कासित किया गया है। आरोपी वर्ष 2007 से लगातार आपराधिक कृत्य में लिप्त है। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न अपराधों में 13 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी नीलेश शिल्पकार और आरोपी भगत सिंह राजपूत को जिलाबदर करने संबंधी पारित आदेश के अनुसार जिला रायसेन एवं जिला रायसेन के सीमावर्ती जिला भोपाल, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदापुरम् एवं नरसिंहपुर जिले की राजस्व सीमाओं से 6-6 माह के लिए निष्कासित किया गया है।



