विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने किया शासकीय कन्या हायर सेकेण्डी स्कूल का भूमिपूजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । क्षेत्रीय विधायक पंडित बृजबिहारी पटेरिया के द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन की बहु प्रतीक्षित निर्माण मांग को पूरा करते हुए नवीन 7 कक्षों के निर्माण की आधारशिला रखी गई एवं भूमि पूजन किया गया। जिसमें माननीय विधायक जी के द्वारा और अतिरिक्त कक्ष और राशि दिलाने की बात कही तथा संस्था का नाम इस ग्राम की महानदानी गिरिजा बाई पटेल के नाम पर विद्यालय का नाम श्रीमती गिरिजा भाई पटेल कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय रखने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा दानी की कोई जाति नहीं होती दानी , दानी ही होता है और उनका नाम हमेशा इस गौरझामर के इतिहास में अमर रहना चाहिए उनके इस महान दान को याद रखते हुए इस विद्यालय का नाम उनके ही नाम पर करने का करने की इस मंच से घोषणा की।
इस अवसर पर सरपंच बबीता विश्वकर्मा, प्रीतम सिंह लोधी कोल वाले, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, नाथूराम मिश्रा, राजेश दीक्षित, ध्रुव पाठक, मलखानसिंह लोधी, जगदीश प्रसाद बिल्थरे, माखन जैन, रोशन लाल घुरा, उपसरपंच देवराज सिंह सरखेड़ा, रामस्वरूप शर्मा, मनोज घुरा, अनीता पटेल, नीलिमा करण प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्य राजश्री लोधी समस्त विद्यालय स्टाफ ठेकेदार शुभम सिंह एवं अन्य सभी गणमान्य नागरिक और ग्रामीण जन पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।



